Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पशुओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में पशु कल्याण को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

कोण्डागांव, असल बात News  29 सितंबर 2026  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पशु...

Also Read





कोण्डागांव,

असल बात News

 29 सितंबर 2026


 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में पशुओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं पशु क्रूरता की रोकथाम को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में कलेक्टर ने पशु प्रेमियों एवं पशु कल्याण से जुड़े लोगों को जोड़कर एक साझा मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया, ताकि पशुओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से प्रभावी प्रयास किए जा सकें। उन्होंने पशु पालकों को अपने मवेशियों को खुले में नहीं छोड़ने के लिए प्रेरित करने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान संचालित करने की आवश्यकता बताई। साथ ही सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर विचरण करने वाले मवेशियों को हटाने के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया। बैठक में पशुओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार, उनकी सुरक्षा तथा संरक्षण के लिए विभागीय समन्वय से आवश्यक गतिविधियां संचालित करने पर भी चर्चा की गई।


इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री अजय उरांव सहित जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के सचिव उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. सुरेन्द्र नाग एवं उप सचिव अतिरिक्त उप संचालक श्री नरोत्तम चन्द्राकर, समिति के सदस्य श्रीमती वेदेश्वरी शर्मा, श्री यतीन्द्र सलाम एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सचिन गुप्ता, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. आरती मर्सकोले, डॉ. सरिता सिंह एवं डॉ. दीपिका सिदार उपस्थित रहे।