Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


"अधिकारों की जानकारी बनी छात्राओं की ताकत" बाल विवाह, पॉक्सो और साइबर अपराध पर किया जागरूक

कोंडागांव,  असल बात News 07 सितंबर 2026   प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव श्री खिलावन राम रिग...

Also Read



कोंडागांव, 

असल बात News

07 सितंबर 2026


  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव श्री खिलावन राम रिगरी के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव सुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में अधिकार मित्र धनबती कोर्राम ने प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास फरसगांव में छात्राओं को कानून एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

इस दौरान छात्राओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट), बाल अधिकार, गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा एवं साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरल भाषा में जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार के शोषण, हिंसा, छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में चुप रहने के बजाय तत्काल भरोसेमंद व्यक्ति अथवा संबंधित विभाग को इसकी सूचना दें।

अधिकार मित्र धनबती कोर्राम ने कहा कि कानून की जानकारी ही व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति सशक्त बनाती है। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया एवं इंटरनेट का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी अनजान व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड अथवा ओटीपी साझा नहीं करने की समझाइश दी।

शिविर में छात्राओं को बाल हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सहायता नंबर 112 एवं निःशुल्क विधिक सहायता के लिए 15100 के संबंध में भी जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं की ओर से पूछे गए कानूनी सवालों का समाधान करते हुए उन्हें किसी भी समस्या की स्थिति में कानून की मदद लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कानून की जानकारी देकर उन्हें सुरक्षित, जागरूक और सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न कानूनी विषयों पर जानकारी प्राप्त की।