Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


एकलव्य कन्या आवासीय विद्यालय शामपुर कोंडागांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

कोंडागांव, असल बात News 07 सितंबर 2026  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी ...

Also Read



कोंडागांव,

असल बात News

07 सितंबर 2026

 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय के निर्देशन में अधिकार मित्र तरुणा ध्रुव ने एकलव्य कन्या आवासीय विद्यालय शामपुर कोंडागांव* में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम मे छात्राओं को रैगिंग प्रतिषेध अधिनियम 2001, महिला एवं बालिका सुरक्षा, निःशुल्क विधिक सहायता, बाल अधिकार, बाल विवाह,शिक्षा का अधिकार, महिलाओं एवं बच्चों के संरक्षण संबंधी कानून, साइबर अपराध से बचाव सोशल मीडिया से सुरक्षित उपयोग तथा प्रथम सूचना रिपोर्ट ( एफ. आई.आर.) सखी वन स्टॉप सेंटर और वहां मिलने वाली सुविधा व परामर्श, ऑनलाइन हरासमेंट, साइबर बुलिंग/हरासमेंट, साइबर स्टॉकिंग, डीपफेक टेक्नोलॉजी से होने वाले अपराध, ब्लैकमेलिंग , पॉक्सो एक्ट 2012 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।महिलाओं के अधिकार महिला हेल्पलाइन नं 181 छेड़छाड़, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयाेग सतर्कता एवं गुड टच बैड टच, व चाइल्ड हेल्प लाइन नं. 1098  ,  बाल विवाह , पोक्सो एक्ट, सम्बन्ध में भी जानकारी दी गई एवं  विद्यार्थियों को  सड़क सुरक्षा, साइबर ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव सायबर हेल्प लाइन नं. 1930, यातायात नियमों के पालन अपराधों की रोकथाम तथा कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।