Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम में आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों का हुआ सम्मान केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने सेवा भाव के लिए कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रदान किया प्रमाण पत्र

कोण्डागांव, असल बात News  29 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में सेवा, जनभागीदारी और जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों क...

Also Read





कोण्डागांव,

असल बात News

 29 सितंबर 2026


सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में सेवा, जनभागीदारी और जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम पंचायत लंजोड़ा के सल्फीपदर स्थित आँगनबाड़ी केंद्र में आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने आँगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से निरंतर अपनी सेवाएं दे रहीं आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उनके सेवा भाव, समर्पण और योगदान के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आँगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं बच्चों, माताओं और परिवारों के बीच रहकर पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करती हैं। उनके निरंतर सेवाभाव और जिम्मेदारी को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायी है।


कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से विभिन्न विषयों पर चित्र प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।


आँगन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से एक ओर जहां आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सेवाभाव को सम्मान मिला, वहीं दूसरी ओर बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी सेवा और सम्मान की इस पहल की सराहना की।


इस अवसर पर फरसगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री मानकू राम नेताम, जनपद सदस्य श्री विजय मरकाम, ग्राम पंचायत लंजोड़ा के सरपंच श्री सुनील नेताम सहित जनप्रतिनिधि, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, विद्यार्थी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।