Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

कोण्डागांव, असल बात News  29 सितंबर 2026  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेषकर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के ...

Also Read




कोण्डागांव,

असल बात News

 29 सितंबर 2026


 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेषकर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ’’वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार’’ प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के तहत चयनित महिला को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि नगद/चेक, सम्मान, प्रतीक चिन्ह, पट्टिका एवं प्रशस्ति प्रदान की जाएगी।


यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ राज्य की निवासी एक महिला को प्रतिवर्ष राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल के निर्णय के आधार पर प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।


आवेदन के साथ महिला का पूर्ण परिचय, वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में किए गए सेवा कार्यों की प्रमाण सहित विस्तृत जानकारी एवं उपलब्धि वास्तविक तथ्यों पर आधारित होने संबंधी प्रमाणपत्र संलग्न करना होगा। इसके अलावा प्राप्त अन्य पुरस्कारों का विवरण, प्रकाशित प्रतिवेदनों की छायाप्रतियां, प्रख्यात पत्र-पत्रिकाओं एवं संस्थाओं द्वारा की गई टिप्पणियों की छायाप्रतियां/सत्य प्रतिलिपियां तथा अन्य सुसंगत दस्तावेज संलग्न किए जा सकते हैं। चयन होने की स्थिति में पुरस्कार ग्रहण करने के संबंध में महिला की लिखित सहमति भी आवश्यक होगी।


पुरस्कार हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 30 सितंबर 2026 के पूर्व संयुक्त जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कक्ष क्रमांक 118 से प्राप्त कर जमा किए जा सकते हैं।