Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


माता बहादुर कलारिन सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित 30 सितम्बर तक

कोण्डागांव, असल बात News  29 सितंबर 2026  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष तथा नारी उत्थान के क्षेत्र में अभूतपूर्व...

Also Read


कोण्डागांव,

असल बात News

 29 सितंबर 2026

 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष तथा नारी उत्थान के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से माता बहादुर कलारिन सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मान के तहत चयनित महिला को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि नगद/चेक के रूप में प्रदान की जाएगी।


यह सम्मान छत्तीसगढ़ राज्य की निवासी एक महिला को प्रतिवर्ष राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल के निर्णय के आधार पर प्रदान किया जाएगा। चयनित महिला को पुरस्कार राशि के साथ सम्मान, प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका एवं प्रशस्ति प्रदान की जाएगी। पुरस्कार के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।


आवेदन के साथ महिला का पूर्ण परिचय, महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष तथा नारी उत्थान के क्षेत्र में किए गए सेवा कार्यों की प्रमाण सहित विस्तृत जानकारी और उपलब्धि वास्तविक तथ्यों पर आधारित होने संबंधी प्रमाणपत्र संलग्न करना होगा। इसके अलावा यदि कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किया गया हो तो उसका विवरण, उत्कृष्ट सेवा कार्य से संबंधित प्रकाशित प्रतिवेदनों की छायाप्रतियां, प्रख्यात पत्र-पत्रिकाओं एवं संस्थाओं द्वारा की गई टिप्पणियों की छायाप्रतियां/सत्य प्रतिलिपियां तथा अन्य सुसंगत दस्तावेज संलग्न किए जा सकते हैं। चयन होने की स्थिति में पुरस्कार ग्रहण करने के संबंध में महिला की लिखित सहमति भी आवश्यक होगी।


माता बहादुर कलारिन सम्मान के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 30 सितंबर 2026 के पूर्व संयुक्त जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कक्ष क्रमांक 118 से प्राप्त कर जमा किए जा सकते हैं।