Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 के लिए आवेदन 17 अक्टूबर तक

कोण्डागांव, असल बात News  29 सितंबर 2026  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का आयोजन किया जा र...

Also Read



कोण्डागांव,

असल बात News

 29 सितंबर 2026

 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स, MSMEs एवं नागरिकों को वास्तविक सार्वजनिक समस्याओं के व्यावहारिक एवं नवाचारी समाधान प्रस्तुत करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।


इच्छुक प्रतिभागी 23 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीयन हेतु https://sevainnovationchallenge.in/ पर आवेदन किया जा सकता है।


इस चैलेंज में विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, पॉलीटेक्निक एवं ITI के विद्यार्थी, शोधकर्ता एवं फैकल्टी, प्रारंभिक एवं विस्तार चरण के स्टार्टअप्स, MSME एवं उद्योग, व्यक्तिगत इनोवेटर्स तथा सामाजिक उद्यम एवं संस्थान भाग ले सकते हैं।


चैलेंज के अंतर्गत कुल 5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित है। प्रत्येक सेक्टर में 5 विजेताओं का चयन किया जाएगा तथा प्रत्येक विजेता को 10 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।