Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


साइबर सुरक्षा, ग्राम सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

  कोंडागांव, असल बात News 07 सितंबर 2026 धनोरा क्षेत्र में साइबर सुरक्षा, ग्राम सुरक्षा, शांति-व्यवस्था एवं पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स...

Also Read







 कोंडागांव,

असल बात News

07 सितंबर 2026


धनोरा क्षेत्र में साइबर सुरक्षा, ग्राम सुरक्षा, शांति-व्यवस्था एवं पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से दिनांक 06 सितंबर 2026 को थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा जी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच एवं सचिवों के साथ बैठक आयोजित की गई।


बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा स्थानीय समस्याओं का आपसी समन्वय एवं संवाद के माध्यम से समाधान करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक के प्रमुख उद्देश्य एवं बिंदु


1. साइबर अपराध से बचाव एवं जागरूकता

ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी एवं बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से होने वाले साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने गांवों में साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।


2. स्थानीय समस्याओं एवं अपराधों की जानकारी

गांवों में पनप रहे अपराध, अवैध गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा आपसी विवादों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने और समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में चर्चा की गई।


3. पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास मजबूत करना

ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस एवं आमजन के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस के प्रति विश्वास की भावना मजबूत करने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में बेझिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।


4. छोटे विवादों का स्थानीय स्तर पर समाधान

जमीनी एवं अन्य छोटे-मोटे विवादों को प्रारंभिक स्तर पर आपसी बातचीत, समझाइश एवं समन्वय के माध्यम से शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की दिशा में कार्य करने पर बल दिया गया, ताकि विवादों को अनावश्यक रूप से बढ़ने से रोका जा सके।


5. नशामुक्ति एवं अवैध गतिविधियों पर रोक

गांवों में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री/वितरण पर प्रभावी रोक लगाने तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस के समन्वय से प्रभावी रणनीति बनाने पर चर्चा की गई।


साइबर जागृति अभियान के तहत जागरूकता संदेश


बैठक के दौरान साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत उपस्थित जनप्रतिनिधियों को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा साइबर जागरूकता सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कराया गया, ताकि साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंच सके।


पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।


बैठक का उद्देश्य पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच निरंतर संवाद स्थापित कर सुरक्षित, नशामुक्त, अपराधमुक्त एवं शांतिपूर्ण ग्राम व्यवस्था को मजबूत करना है। पुलिस द्वारा जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।