Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजे गए दोनों आरोपी

  कोंडागांव, असल बात News 07 सितंबर 2026 थाना कोण्डागांव क्षेत्र में लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित ...

Also Read


 कोंडागांव,

असल बात News

07 सितंबर 2026

थाना कोण्डागांव क्षेत्र में लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 05.09.2026 को प्रार्थी राजकमल सागर, पिता मज्जू सागर, उम्र 33 वर्ष, निवासी मेलावापदर पारा, कोण्डागांव द्वारा थाना कोण्डागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह सुबह करीब 10 बजे नीलकंठ कोर्राम के घर के पास बैठा था। इसी दौरान जितेन्द्र नेताम एवं अंकित कोर्राम, दोनों निवासी मेलावापदर पारा, वहां पहुंचे और विवाद करते हुए प्रार्थी से झगड़ा करने लगे।

विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा प्रार्थी के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि जितेन्द्र नेताम ने प्रार्थी को पकड़ लिया तथा अंकित कोर्राम ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर प्राणघातक वार किया, जिससे प्रार्थी के सिर में गंभीर चोट आई एवं खून निकलने लगा। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 277/2026, धारा 109, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा (भापुसे) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा एवं एसडीओपी कोण्डागांव श्री एश्वर्य कुमार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोण्डागांव एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों की पतासाजी कर दोनों आरोपियों—

🔹 01. जितेन्द्र नेताम, पिता स्व. सुखनाथ नेताम, उम्र 30 वर्ष, निवासी मेलावापदर पारा, कोण्डागांव।

🔹 02. अंकित कोर्राम, पिता जयलाल कोर्राम, उम्र 32 वर्ष, निवासी मेलावापदर पारा, कोण्डागांव।

को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की गई।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

विशेष योगदान

उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, सउनि लखन यादव, प्र.आर. अशोक मरकाम, आरक्षक अरुण नेताम, आरक्षक प्रमोद नेताम, साइबर सेल से प्रभारी प्रशांत जुर्जी, संतोष कोर्राम, आर. शंकर उसेंडी एवं चंदन सोरी का विशेष योगदान रहा।