Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा विशेष साइबर जागृति अभियान। # समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर उनकी आवश्यकता अनुसार, उनके समझ योग्य सरल भाषा में अलग-अलग थीमों पर चलाया जा रहा अभियान। # थाना फरसगांव ,जिला कोंडागांव सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ में साइबर क्राइम के विरुद्ध जन आंदोलन द्वारा राज्य को साइबर क्राइम से मुक्त बनाने का लिया जा रहा संकल्प।

  कोंडागांव, असल बात News 07 सितंबर 2026 फरसगांव पुलिस की सराहनीय प्रयास:  50 से अधिक पेंशनधारियों एवं सीनियर सिटीजनों को साइबर अपराधों के प...

Also Read





 कोंडागांव,

असल बात News

07 सितंबर 2026

फरसगांव पुलिस की सराहनीय प्रयास: 

50 से अधिक पेंशनधारियों एवं सीनियर सिटीजनों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक।


निर्देशन एवं मार्गदर्शन

जिला पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री पंकज चंद्रा के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अभिनव उपाध्याय के कुशल पर्यवेक्षण में जिले में चलाए जा रहे विशेष "साइबर जागृति अभियान - साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़" के तहत आज थाना फरसगांव क्षेत्र अंतर्गत कर्मचारी भवन फरसगांव में थाना प्रभारी फरसगांव निरीक्षक चंद्रशेखर श्रीवास एवं थाना फरसगांव स्टाफ के द्वारा पेंशनरों एवं सीनियर सिटीजनों के लिए  साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


आयोजित कार्यक्रम 

उक्त कार्यक्रम में जिले के 50 से अधिक पेंशनधारी एवं सीनियर सिटीजन उपस्थित रहे। उपस्थित बुजुर्गजनों को साइबर अपराधों के नए तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उनसे साइबर जागरूकता क्यूं आर कोड स्कैन करा कर सेल्फी लिवाकर उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों  में अपलोड करवाया गया एवं साइबर जागरूकता प्रशंसा प्रमाण पत्र जारी करवाया गया। उन्हें साइबर क्राइम से मुक्त रहने एवं जागरूक होने के संबंध में शपथ दिलाया गया।


कार्यक्रम की मुख्य बातें 

पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि वर्तमान में साइबर ठगों द्वारा पेंशनधारियों एवं सीनियर सिटीजन को निशाना बनाया जा रहा है। ठग द्वारा स्वयं को ट्रेजरी / बैंक अधिकारी बताकर पेंशन वेरिफिकेशन, जीवन प्रमाण पत्र अपडेट, KYC अपडेट, आधार लिंक करने के नाम पर फोन, व्हाट्सएप मैसेज और फर्जी लिंक भेजकर ओटीपी, पासवर्ड प्राप्त कर ठगी की जा रही है। साथ ही उन्हें लालच देकर अपने मोबाइल सिम और बैंक खातों को म्यूल इस्तेमाल करने का भी झांसा लालच दिया जा रहा है जिससे बचने की आवश्यकता है।


दी गई प्रमुख सलाह:

1. किसी भी अनजान लिंक, APK फाइल या QR कोड पर क्लिक / स्कैन न करें।

2. बैंक, ट्रेजरी या कोई भी सरकारी विभाग कभी भी फोन पर OTP, CVV, पासवर्ड नहीं मांगता।

3. पेंशन से संबंधित कार्य हेतु स्वयं बैंक / ट्रेजरी कार्यालय में ही संपर्क करें।

4. अनजान नंबरों से आने वाले वीडियो कॉल रिसीव न करें।

5. अपने मोबाइल सिमों एवं बैंक खातों को म्यूल इस्तेमाल होने के लालच से बचें।

6. साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर

 1930 पर कॉल करें 

अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।



अपील 

कार्यक्रम के अंत में फरसगांव पुलिस द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार व आस-पड़ोस के बुजुर्गों को भी जागरूक करें।


सचेत रहें, सुरक्षित रहें - फरसगांव पुलिस