कोंडागांव, असल बात News 07 सितंबर 2026 टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगा...
कोंडागांव,
असल बात News
07 सितंबर 2026
टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रभावी प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. हरेंद्र बघेल तथा जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री कांतेश देवांगन के नेतृत्व में पंचायत एवं वार्ड स्तर पर टीबी सर्वेक्षण अभियान की कार्ययोजना तैयार कर उसका क्रियान्वयन किया गया।
जिले के सभी विकासखंडों में 18 अगस्त से 06 सितंबर 2026 तक टीबी स्क्रीनिंग एवं सर्वेक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 678 संभावित टीबी मरीजों की जांच की गई, जिसमें 7 मरीज टीबी पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा रूटीन टीबी संभावित मरीजों जांच में 126 तथा सर्वे के माध्यम से 545 लोगों की जांच की गई। जांच में टीबी मरीजों की पहचान होने के बाद उनका उपचार प्रारंभ कर दिया गया है।
विश्रामपुरी विकासखंड को टीबी मुक्त पंचायत वार्ड के लिए चिन्हित किया गया
टीबी उन्मूलन अभियान को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा विकासखंड विश्रामपुरी को टीबी मुक्त पंचायतध्वार्ड अभियान के लिए चिन्हित किया गया है। इसके अंतर्गत मितानिनों एवं मितानिन प्रशिक्षकों को विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे टीबी के संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें जांच एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
समय पर जांच और उपचार पर विशेष जोर
स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी के संभावित मरीजों की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने के साथ ही जनजागरूकता गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। अभियान के माध्यम से लोगों को टीबी के लक्षणों के प्रति जागरूक कर संदिग्ध मरीजों की शीघ्र जांच कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पंचायत एवं वार्ड तक टीबी उन्मूलन की गतिविधियों को पहुंचाकर समय पर टीबी मरीजों की पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करना और कोंडागांव को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

.jpeg)

"
"
" alt="" />
" alt="" />


