कोण्डागांव, असल बात News 29 सितंबर 2026 संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में सेवा, जनभागीदारी और जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयो...
कोण्डागांव,
असल बात News
29 सितंबर 2026
संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में सेवा, जनभागीदारी और जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम पंचायत भानपुरी स्थित आँगनबाड़ी केंद्र में आँगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं, किशोर बालिकाओं एवं गर्भवती महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भानपुरी के सरपंच श्री सुभाष पोयाम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पंच श्रीमती विष्णवी वैद्य एवं श्रीमती कांति मंडावी भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान आँगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुकलवती वैद्य, सहायिका श्रीमती महेश्वरी मंडावी एवं मितानिन श्रीमती चिंता वैद्य को उनके सेवा कार्य एवं योगदान के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं किशोर बालिकाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में संतुलित आहार के महत्व, स्थानीय एवं मौसमी खाद्य पदार्थों के उपयोग तथा बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक पोषण संबंधी जानकारी साझा की गई।
पोषण जागरूकता को व्यवहारिक रूप से समझाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न प्रकार की हरी एवं मौसमी सब्जियों, फलों तथा स्थानीय स्तर पर तैयार किए जाने वाले पौष्टिक पकवानों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के माध्यम से महिलाओं को बताया गया कि घर में उपलब्ध स्थानीय खाद्य सामग्री का उचित संयोजन कर स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन तैयार किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं किशोर बालिकाओं को विशेष रूप से अपने आहार में पोषक तत्वों को शामिल करने, नियमित एवं संतुलित भोजन करने तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आँगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का नियमित लाभ लेने की जानकारी दी गई।
.jpg)
.jpg)

"
"
" alt="" />
" alt="" />


