Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेवा की कहानी महतारी वंदन योजना से सोनादई को मिला आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम दैनिक जरूरतों और पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मिल रही मदद

कोण्डागांव, असल बात News  22 सितंबर 2026 शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के उद...

Also Read


कोण्डागांव,

असल बात News

 22 सितंबर 2026


शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ भविष्य के लिए भी आर्थिक रूप से सक्षम बन रही हैं।


ग्राम पलारी के नानीपदर निवासी सोनादई मण्डावी भी महतारी वंदन योजना की ऐसी ही हितग्राही हैं, जिन्हें योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से आर्थिक संबल प्राप्त हो रहा है। सोनादई बताती हैं कि नियमित रूप से मिलने वाली यह राशि उनके लिए काफी उपयोगी है। वे इस राशि का उपयोग दैनिक जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ अपने दो छोटे बच्चों के पोषण आहार के लिए भी करती हैं और कुछ राशि भविष्य की आवश्यकताओं के लिए सुरक्षित रखती हैं।


सोनादई के लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का एक मजबूत आधार बन रही है। नियमित आर्थिक सहयोग से उन्हें छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल रही है। योजना से प्राप्त राशि को अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार उपयोग करने का अवसर मिलने से उनमें आर्थिक निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत हो रही है।


सोनादई ने बताया कि शासन की इस पहल से उन्हें अपने परिवार की आवश्यकताओं में सहयोग करने और भविष्य के लिए बचत करने में सहायता मिल रही है। उन्होंने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।


उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर छत्तीसगढ़ शासन महिला सशक्तिकरण, आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस पहल से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव के साथ वे आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं।