Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


आवास प्लस 2.0 अंतर्गत दावा आपत्ति आमंत्रित

  कोंडागांव, असल बात News  22 सितंबर 2026  प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 के माध्यम से छूटे हुये पात्र परिवारों के सर...

Also Read

 


कोंडागांव,

असल बात News

 22 सितंबर 2026


 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 के माध्यम से छूटे हुये पात्र परिवारों के सर्वे का कार्य किया गया है। सर्वे उपरान्त चेकर के सत्यापन पश्चात आवास सॉफ्ट पोर्टल से एआई जनरेटेड पात्रता सूची में दर्ज परिवारों का दिनांक 24/06/2026 को आयोजित ग्राम सभा से फैक्ट अपडेट ऊपरांत जनपद पंचायतों के माध्यम से आवास सॉफ्ट पोर्टल पर उक्त डाटा अपलोड किया गया है। तत्पश्चात् तैयार परिवारों एवं प्राथमिकता की सूची जिला स्तर पर गठित अपीलीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

  संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण विकास भवन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार सूची में दर्ज परिवारों की जानकारी का स्थायी प्रतीक्षा सूची निर्धारण से पूर्व अंतिम अद्यतीकरण एवं प्राथमिकता क्रम में संशोधन करने से पूर्व दावा आपत्ति आमंत्रित किया जाना है।  

           उक्त सूची का अवलोकन सम्बंधित प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत कार्यालय में  किया जा सकता है।

               उक्त सूची में जिन हितग्राहियों/परिवारों को आपत्ति/दावा  प्रस्तुत करना है, वे दिनांक 23/09/2026 से 01 /10/2026 तक कार्यालयीन समय शाम 5:00 बजे तक संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत के समक्ष दिये गये निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय पश्चात् प्राप्त आपत्ति प्रस्तुत करने पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।  

प्राप्त दावा आपत्तियों का मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय समिति द्वारा जांच एवं परीक्षण कर स्पष्ट अभिमत सहित सूची पुनः ग्रामसभा से अनुमोदन पश्चात  जिला स्तर पर गठित अपीलीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।