Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


म्यूल खातों के जरिए करोड़ों के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़: तीन गिरफ्तार, ऐसे अंजाम देते थे अवैध लेनदेन

  सारंगढ़। साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन कर...

Also Read

 सारंगढ़। साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन कराने वाले तीन आरोपियों को दुर्ग से गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एक बैंक खाते के माध्यम से करीब एक साल में 2.71 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध ट्रांजेक्शन कराया। इसके बदले आरोपी कमीशन लेते थे।



पुलिस के मुताबिक, साइबर अपराध की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर करीब 2,000 मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और दुर्ग से तीनों को गिरफ्तार कर लिया।



APK फाइल डाउनलोड कराकर कराते थे अवैध ट्रांजेक्शन

जांच में यह भी पता चला कि आरोपी मोबाइल फोन में APK फाइल डाउनलोड करवाते थे। इसके बाद सर्वर के जरिए बैंक खातों में अवैध ट्रांजेक्शन कराया जाता था। संबंधित बैंक खाते की जांच में देशभर से जुड़ी 56 साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें सामने आई है।


कार, मोबाइल और बैंक दस्तावेज जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वर्ना कार, 5 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और पासबुक समेत अन्य सामान जब्त किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य बैंक खातों, लेन-देन और नेटवर्क की भी जांच कर रही है, ताकि साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।