Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


घर के सामने खड़े होकर बात कर रहे दो भाइयों की तेज रफ्तार मालवाहक की टक्कर से मौत

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने घर के सामने खड़े होकर बातचीत कर रहे तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिय...

Also Read

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने घर के सामने खड़े होकर बातचीत कर रहे तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।



पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बिल्हा थाना क्षेत्र के भटगांव में हुआ है। तीनों लोग घर के सामने खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मालवाहक वाहन वहां से गुजरा और अनियंत्रित होकर तीनों को रौंद दिया। हादसे में दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

 

पुलिस ने वाहन को किया जब्त

हादसे के बाद मालवाहक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।