कोंडागांव, असल बात News 07 सितंबर 2026 कलेक्टर श्रीमति नुपूर राशि पन्ना के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के चतुर्व...
कोंडागांव,
असल बात News
07 सितंबर 2026
कलेक्टर श्रीमति नुपूर राशि पन्ना के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के चतुर्वेदी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ प्रेमलाल मंडावी के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल कोडागाँव को आयुष्मान भारत डिजीटल मिशन अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिये राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार श्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री छग शासन, श्री अमित कटारिया, सचिव छग शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं श्री संजीव कुमार झा, संचालक स्वास्थ्य सेवाये छग द्वारा रायपुर में आयोजित आयुष्मान भारत डिजीटल मिशन की कार्यशाला में अच्छे प्रदर्शन के लिये जिला अस्पताल कोंडागाँव को दिया गया।
वर्तमान में जिला अस्पताल कोंडागाँव में डिजीटल सेवाएं मरीजों को उपलब्ध कराने के लिये आयुष्मान भारत डिजीटल मिशन अंतर्गत नेक्स्टजेन साफ्टवेयर के तहत कुल 6 माड्युल्स चलाये जा रहे है जिसके तहत ओपीडी पंजीयन, ओपीडी क्लिनिक, फार्मसी, आईपीडी लेब एवं रेडियोलॉजी विभाग में मरीजो को डिजीटल प्लेटफार्म के तहत रिपोर्ट उपलब्ध करायी जा रही है, वैसे ये समस्त सुविधाये छग के समस्त जिला अस्पतालों में आरंभ की गयी है उक्त सभी माड्युल्स की क्रियाशीलता की समीक्षा में जिला अस्पताल कोंडागाँव का प्रदर्शन राज्य स्तर में बेहतरीन होने के कारण यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। कलेक्टर श्रीमति नुपूर राशि पन्ना के प्रयासों एवं उनकी दूरगामी सोच से जिला अस्पताल में उक्त कार्य हेतु आवश्यक मानव संसाधन 1 वर्ष पूर्व ही अस्पताल को उपलब्ध कराये गये थे जिसके परिणाम स्वरुप जिला अस्पताल में मरीजों के लिये डिजीटल सेवाओं की उपलब्धता एवं कियशीलता सतत रुप से बनी हुयी है। कोंडागाँव जैसे क्षेत्र में जहाँ अस्पताल में आने वाले ग्रामीण मरीजों के पास मोबाईल की अनुपलब्धता एवं मोबाईल नेटवर्क की भी समस्या प्राय बनी रहती है ऐसी परिस्थितियों में भी डिजीटल सेवाएं मरीजों को उपलब्ध कराया जाना वर्तमान में संभव हो पाया है जो कि जिले के लिये एक बड़ी उपलब्धि है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


