Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


संकल्प सेवा अभियान’ ’आशीर्वाद के दीयों से जगमग हुए जिले के महतारी सदन’

कोण्डागांव,  असल बात News 18 सितंबर 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर...

Also Read


कोण्डागांव, 

असल बात News

18 सितंबर 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गांवों से लेकर जिला मुख्यालय तक लगभग 03 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस आयोजन में जिलेवासियों की व्यापक जनभागीदारी देखने को मिली।


इसी क्रम में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को साकार करते हुए जिले के सभी महतारी सदनों में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ की स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं और उन्हें दीपों से सजाया गया। दीपों की रोशनी से महतारी सदन जगमगा उठे। महतारी सदन महिलाओं के संवाद, विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए एक बेहतर मंच साबित हो रही है। आशीर्वाद का दीया के माध्यम से महिलाओं ने सेवा, विश्वास और जनभागीदारी को आगे बढ़ाते हुए महतारी सदन जैसी सुविधाओं के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।


बिहान की दीदियों द्वारा तैयार की गई सुंदर रंगोलियों और दीप सजावट के माध्यम से सेवा, सहभागिता, सकारात्मकता एवं आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया। महतारी सदनों में प्रज्ज्वलित दीप जनकल्याण के प्रति संकल्प, सामाजिक सहभागिता और उज्ज्वल भविष्य की आशा के प्रतीक बने।


‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से जिलेवासियों ने सेवा और समर्पण की भावना के साथ सामूहिक सहभागिता का परिचय देते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी का संकल्प व्यक्त किया।