Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत फरसगांव में प्रज्ज्वलित हुए 13 हजार दीप केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजन

कोण्डागांव, असल बात News  18 सितंबर 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर...

Also Read






कोण्डागांव,

असल बात News

 18 सितंबर 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।


इसी क्रम में गुरुवार को नगर पंचायत फरसगांव में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर नगरवासियों द्वारा लगभग 13 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और नेतृत्व के 25 वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देशवासियों के लिए कोविड टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराकर उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक आशियाना प्रदान किया जा रहा है। उनके नेतृत्व में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जनभावनाओं और शुभकामनाओं को दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से अभिव्यक्त किया जा रहा है। यह आयोजन सेवा, समर्पण और विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर भी है।


कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रशांत पात्र, उपाध्यक्ष श्री मूलचंद पाण्डे, श्री प्रवीर सिंह बदेशा, श्री गणेश दुग्गा, श्री गणेश जायसवाल, पार्षदगण सहित एसडीएम श्री अश्वन पुसाम, जनपद पंचायत सीईओ श्री रूपेन्द्र नेताम, तहसीलदार श्री अंकुर रात्रे, सीएमओ श्री मयंक बसंतवानी, बीईओ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।