Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कुमारी तरुणा के नाम में हुआ सुधार, राजपत्र अधिसूचना के माध्यम से ‘तरुण’ से हुआ ‘तरुणा’

सेवा सेतु से बदली प्रक्रिया, घर के नजदीक मिली शासकीय सेवा कोंडागांव,  असल बात News 18 सितम्बर 2026  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विजन ...

Also Read

सेवा सेतु से बदली प्रक्रिया, घर के नजदीक मिली शासकीय सेवा





कोंडागांव, 

असल बात News

18 सितम्बर 2026


 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विजन के अनुरूप शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों के लिए सरल, सुगम और उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराने की दिशा में सेवा सेतु जैसे डिजिटल माध्यम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत चिपावंड की कुमारी तरुणा ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से कम समय में अपने नाम से संबंधित प्रक्रिया पूरी कराई।


कुमारी तरुणा ने बताया कि उनके आधार कार्ड में पहले नाम ‘तरुण कोर्राम’ दर्ज था। नाम में सुधार के लिए उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से भारत का राजपत्र अधिसूचना प्रकाशन के लिए आवेदन किया। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद राजपत्र अधिसूचना में उनका नया नाम ‘तरुणा’ हो गया। अब इसी के आधार पर आधार कार्ड में भी नाम सुधार कराने की प्रक्रिया आसान हो गई है। यह पूरी प्रक्रिया अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, मुलमुला के माध्यम से सेवा सेतु पोर्टल पर आवेदन कर पूरी की गई। इससे कुमारी तरुणा को आवश्यक शासकीय प्रक्रिया के लिए दूर जाने और अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिली। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप शासकीय सेवाओं का लाभ आम नागरिकों को आसानी से और उनके नजदीकी क्षेत्र में उपलब्ध हो, इसके लिए डिजिटल माध्यमों को प्रभावी बनाया जा रहा है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। कुमारी तरुणा ने अपने नाम में सुधार की प्रक्रिया सरलता से पूरी होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि डिजिटल माध्यमों से शासकीय सेवाएं नागरिकों के लिए अधिक सरल और सुलभ हो गई हैं।