Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


गुण्डाधूर सम्मान वर्ष 2026-27 हेतु अनुशंसाओं का आमंत्रण

कोंडागांव, असल बात News  22 सितंबर 2026 राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवम्बर को राज्य के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने वाले गुण्डाध...

Also Read



कोंडागांव,

असल बात News

 22 सितंबर 2026


राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवम्बर को राज्य के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने वाले गुण्डाधूर सम्मान वर्ष 2026-27 हेतु दिनांक 30 सितम्बर, 2026 तक निर्धारित प्रारूप में अनुशंसाएं आमंत्रित की जाती हैं।


खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार गुण्डाधूर सम्मान एक खिलाड़ी या एक दल को दिया जाएगा। अलंकरण में राशि 01 लाख नगद, अलंकरण फलक, प्रशस्ति पत्र से सम्मनित किया जाएगा।


गुण्डाधूर सम्मान ऐसे पात्र खिलाड़ियों को दिए जाऐंगे, जिन्होंने वर्ष 2025-26 (विगत वर्ष) में ऐसे खेल जिन्हें भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर के खेल अलंकरण हेतु विचार क्षेत्र में लिया जाता है, के सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुए स्वर्ण पदक या रजत पदक या कांस्य पदक प्राप्त किया हो या अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए


आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर, 2026 है। विभागीय वेबसाईट http//sportsyw.cg.gov.in में आवेदन केवल आनलाईन के माध्यम से स्वीकर किया जावेगा। संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के वेबसाईट http//sportsyw.cg.gov.in पर अपलोड किये गये आवेदन ही मान्य होंगे।