कोंडागांव, असल बात News 22 सितंबर 2026 राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवम्बर को राज्य के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने वाले महाराजा...
कोंडागांव,
असल बात News
22 सितंबर 2026
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवम्बर को राज्य के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने वाले महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान वर्ष 2026-27 हेतु दिनांक 30 सितम्बर, 2026 तक निर्धारित प्रारूप में अनुशंसाएं आमंत्रित की जाती हैं।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान प्रतिवर्ष एक खिलाड़ी को दिया जा जाएगा। अंलकरण में राशि 01 लाख नगद, अलंकरण फलक, प्रशस्ति पत्र से सम्मनित किया जाएगा। महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान ऐसे पात्र खिलाड़ियों को दिए जाऐंगे, जिन्होंने वर्ष 2025-26 (विगत वर्ष) में तीरंदाजी की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (सीनियर वर्ग) या राष्ट्रीय खेलों में, छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुए स्वर्ण पदक, रजत पदक या कांस्य पदक प्राप्त किया हो या अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर, 2026 है। विभागीय वेबसाईट http//sportsyw.cg.gov.in में आवेदन केवल आनलाईन के माध्यम से स्वीकर किया जावेगा। संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के वेबसाईट http//sportsyw.cg.gov.in पर अपलोड किये गये आवेदन ही मान्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग बड़ेकनेरा रोड जिला कोण्डागांव से सम्पर्क कर सकते है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


