कोंडागांव, असल बात News 22 सितंबर 2026 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सोमवार को शासकीय उच्च प्राथमिक शाला सरगीपाल का निरीक्षण किया। इ...
कोंडागांव,
असल बात News
22 सितंबर 2026
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सोमवार को शासकीय उच्च प्राथमिक शाला सरगीपाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण-अधिगम गतिविधियों तथा विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों के लिए यह पौधारोपण पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और प्रकृति संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश रहा।
इस अवसर पर उद्यानिकी अधिकारी श्री लोकेश्वर प्रसाद ध्रुव, जिला साक्षरता मिशन समन्वयक श्री धवल सिंह पोटाई, संकुल समन्वयक श्री शिवचरण मांडवी, प्रधान अध्यापिका सुश्री शीतल गौतम, शिक्षिका श्रीमती करूणा ध्रुव, श्रीमती मीना देवांगन, श्रीमती रानी वर्मा सहित अन्य शिक्षकगण एवं प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक शाला के समस्त अध्ययनरत विद्यार्थी उपस्थित रहे।
.jpg)

"
"
" alt="" />
" alt="" />


