रायपुर . असल बात news. अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना आरंग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लग्जरी आर्टिका कार CG 04 ...
रायपुर .
असल बात news.
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना आरंग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लग्जरी आर्टिका कार CG 04 QB 5200 से 160 पाव देशी मसाला शराब जब्त कर 7 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है। हैरानी की बात ये है कि पकड़े गए आरोपियों में शराब दुकान का सुपरवाइजर, सेल्समैन, मल्टी वर्कर और एक सरकारी शिक्षक भी शामिल है।
पुलिस अधीक्षक रायपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक माना रायपुर के निर्देश पर थाना प्रभारी आरंग निरीक्षक नरेश साहू के नेतृत्व में सउनि अनिल चंद्रवंशी, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सुरेश बंधन, आरक्षक नियाज खान, सैनिक दुर्गेश चंद्राकर की टीम गश्त पर थी।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की आर्टिका कार क्रमांक CG 04 QB 5200 में ग्राम गुल्लू शराब भट्ठी से भारी मात्रा में शराब भरकर ग्राम रानीसागर की ओर अवैध बिक्री के लिए ले जाई जा रही है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने ग्राम रानीसागर हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर कार को रोका। कार में चालक सहित 6 लोग बैठे थे। तलाशी लेने पर कार से 160 नग पाव देशी मसाला शराब, कुल 28.800 बल्क लीटर, कीमत 16,000 रुपये* बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया। परिवहन में प्रयुक्त आर्टिका कार कीमत करीब 8 लाख रुपये *कुल कीमती 8,16,000 रूपये* को जप्त किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध *धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी :-
*1. उबारन दास पुरेना पिता स्व. गेंदराम पुरेना उम्र 34 वर्ष, निवासी गुल्लू -* ग्राम गुल्लू शराब दुकान का सुपरवाइजर
*2. सुरेश बांधे पिता मंगनीराम बांधे उम्र 36 वर्ष, निवासी परसवानी थाना खरोरा गुल्लू शराब दुकान का lमल्टी वर्कर
*3. तिरीत राम बांधे पिता भगनी दास बांधे उम्र 45 वर्ष, निवासी परसवानी ग्राम अमोदी में शिक्षक
*4. भरत रात्रे पिता गंगाराम रात्रे उम्र 38 वर्ष, निवासी परसवानी -* वाहन *चालक
*5. दिलीप कुमार कुर्रे पिता रामलाल कुर्रे उम्र 50 वर्ष, निवासी अमोदी थाना खरोरा
*6. भागवत बारले पिता प्रेमदास बारले उम्र 38 वर्ष, निवासी अमोदी थाना खरोरा
*7. राजेश काटले पिता आजूराम काटले उम्र 31 वर्ष, निवासी कोडापार थाना खरोरा -* गुल्लू शराब दुकान का *सेल्समेन
थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि सरकारी शराब दुकान के कर्मचारी ही शासन को चूना लगाकर अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहे थे। इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच जारी है। इस अवैध शराब का नेटवर्क भिलाई से जुड़े होने की आसान का व्यक्त की जा रही हैं.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


