डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र का साहित्य सामाजिक उत्थान की अनिवार्य आवश्यकता : शशांक शर्मा भिलाई-दुर्ग . असल बात news. साहित्य मनीषी एवं मानस मर्...
डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र का साहित्य सामाजिक उत्थान की अनिवार्य आवश्यकता : शशांक शर्मा
भिलाई-दुर्ग .
असल बात news.
साहित्य मनीषी एवं मानस मर्मज्ञ डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र की 128वीं जयंती के अवसर पर कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच, भिलाई-दुर्ग के तत्वावधान में मानव आश्रम, सेक्टर-1 में साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा ने डॉ. मिश्र के साहित्य को सामाजिक उत्थान की अनिवार्य आवश्यकता बताते हुए कहा कि उनका साहित्य समाज को दिशा देने, मानवीय मूल्यों को स्थापित करने और सामाजिक चेतना को जागृत करने की महत्वपूर्ण क्षमता रखता है।
कार्यक्रम में डॉ. एन.पी. दीक्षित, दुर्ग विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति, सरजू पारी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री प्रभुनाथ मिश्रा, रायपुर कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा, प्रोफेसर आर.पी. दीक्षित तथा छत्तीसगढ़ वित्त निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री वीरेंद्र पांडेय ने भी डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र के साहित्य, उनके व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का आधार वक्तव्य राजनांदगांव के प्रोफेसर सी.एस. शर्मा ने प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच के अध्यक्ष श्री उमाकांत दीक्षित ने दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री अजय शुक्ला एवं श्री अतुल अवस्थी ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंच के महासचिव श्री रवीन्द्र मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय दुर्ग के प्राचार्य डॉ.ए. के. सिंह, प्रोफेसर त्रिपाठी, डॉ. अनुपम शुक्ला, श्री संजय अवस्थी, कान्यकुब्ज सभा राजनांदगांव के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रदीप मिश्र, कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच भिलाई-दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष श्री आशीष मिश्रा, वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष श्री के.डी. राय, सरजू पारी ब्राह्मण समाज के महासचिव श्री राम-लखन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी एवं समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में श्री जयदेव शुक्ला, श्री रामकिंकर मिश्रा, श्री वी.बी. सिंह, श्री अतिवीर सिंह, मंच के सचिव श्री राकेश शुक्ला, उपाध्यक्ष श्री आलोक शुक्ला, संगठन सचिव श्री ब्रज किशोर द्विवेदी, श्री अंचल शुक्ला, श्री सतीश शुक्ला, श्री स्वदेश शुक्ला, श्री सी.के. तिवारी, श्रीमती गार्गी मिश्रा, श्रीमती राजश्री अवस्थी,श्री संदीप दीक्षित, श्री श्रवण शुक्ल, श्री विजय तिवारी, श्री शैलेन्द्र दुबे, श्री गुरु प्रसाद तिवारी, श्रीमती विजया मिश्रा, श्रीमती शकुंतला तिवारी श्रीमती सुशीला दीक्षित, श्री पी.के. तिवारी श्री राकेश शुक्ला सीनियर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


