Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


महिलाओं को विधिक जानकारी देकर आत्मरक्षा एवं अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

कोंडागांव, असल बात News 19 अगस्त 2026  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम, रिगरी क...

Also Read



कोंडागांव,

असल बात News

19 अगस्त 2026

 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम, रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय व न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी केशकाल श्रीमती सौम्या राय के नेतृत्व में अधिकार मित्र चमेली यादव के द्वारा आकांक्षा कलस्टर महिला स्व सहायता समूह धनोरा, जिला-कोण्डागांव (छ०ग०) में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकरों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना, महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी प्रदान करना तथा बाल संरक्षण, साइबर सुरक्षा, एवं निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना।

कार्यकम में अधिकार मित्र चमेली यादव ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006, पॉक्सो अधिनियम,  यातायात नियमों का पालन तथा नालसा हेल्प लाइन नम्बर 15100 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आपातकालीन 112 के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या या सहायता की आवश्यकता होने पर निःशुल्क विधिक विधिक सहायता की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। शिविर के दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न कानूनी विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक समाधान किया गया, साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, शिक्षा को प्राथमिक देने, बाल विवाह एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों का विरोध करने तथा साइबर माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं से आव्हान किया गया कि वे स्वयं कानूनी रूप से जागरूक बनें तथा परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी विधिक अधिकारों एवं सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करें, जिससे एक न्यायपूर्ण, सुरक्षित एवं सशक्त समाज का निर्माण हो सके।

कार्यक्रम में महिला प्रधान आरक्षक सूकबती सलाम, महिला आरक्षक राजेश्वरी साहू  थाना धनोरा, PRP राजेंद्र साहू एवं समस्त महिला समूह की उपस्थिति रही।