Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सुदूर गांव कड़ेनार में शिविर लगाकर शासन की योजनाओं का पहुंचाया गया लाभ

कोण्डागांव, असल बात News  19 अगस्त 2026 शासन की मंशानुरूप जिले के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी एवं महात्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचाने क...

Also Read



कोण्डागांव,

असल बात News

 19 अगस्त 2026

शासन की मंशानुरूप जिले के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी एवं महात्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले के दूरस्थ एवं अंतिम छोर पर बसे ग्राम कड़ेनार में सोमवार को शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाया गया, जिसमें कड़ेनार और आश्रित ग्राम मदोडा, बेचा और आश्रित ग्राम कीलम के ग्रामीण शामिल हुए।


शिविर में आधार सेवा के तहत 07 लोगों के नवीन आधार कार्ड बनाए गए तथा 13 लोगों का बायोमेट्रिक अपडेट किया गया। पंचायत विभाग द्वारा 45 नए जॉब कार्ड बनाए गए और 14 जॉब कार्ड का ई-केवाईसी किया गया। श्रम विभाग द्वारा 42 श्रमिकों का पंजीयन किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

इसी प्रकार डाक विभाग द्वारा बैंक खाता खोलने के लिए 24 लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 37 ग्रामीणों से जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन लिए गए। खाद्य विभाग द्वारा 77 व्यक्तियों का राशन कार्ड में नाम जोड़ने तथा 04 नवीन राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।


शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गई ताकि ग्रामीणों को दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित कार्यालयों तक जाने की आवश्यकता न पड़े। इस अवसर पर जनपद पंचायत कोंडागांव के सीईओ श्री उत्तम महोबिया, तहसीलदार श्री विजय प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।