Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की राह हुई आसान, विधायक लता उसेंडी ने बांटी साइकिलें

कोंडागांव, असल बात News  19 अगस्त 2026 बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत सोमवार को कोंडा...

Also Read




कोंडागांव,

असल बात News

 19 अगस्त 2026


बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत सोमवार को कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने जिले के विभिन्न शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया। साइकिल मिलने से छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

विधायक लता उसेंडी ने शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वन बेलगांव में 9 छात्राओं, ग्राम बिंजोली में 20 छात्राओं तथा ग्राम छिनारी में 20 छात्राओं को साइकिल प्रदान की। इस तरह तीनों विद्यालयों की कुल 49 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं।

इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से छात्राओं को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है। साइकिल मिलने से दूर-दराज से विद्यालय आने वाली छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उन्हें विद्यालय आने-जाने में होने वाली परेशानी कम होगी। इससे छात्राओं की विद्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने पालकों से बच्चों को नियमित रूप से समय पर विद्यालय भेजने तथा उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। विधायक ने विद्यार्थियों से भी अपने अध्ययन के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए मेहनत और लगन से पढ़ाई करने का आह्वान किया।

विधायक लता उसेंडी ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। विद्यार्थियों को पौधों की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रदमा बघेल, अनिल अग्रवाल, संजू पोयाम, जनपद उपाध्यक्ष बैसाखू कोराम, संतोषी देवांगन,  कृष्णा पोयाम, दयाल नेताम, सुंदर बघेल एवं मधु प्रधान, जनपद सदस्य जुगबती नेताम एवं पूजा शर्मा सहित विभिन्न ग्रामों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।