Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कलेक्टर ने कोपाबेड़ा स्थित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र और शासकीय उद्यान रोपणी का किया निरीक्षण

कोण्डागांव, असल बात News  21 अगस्त 2026 कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को कोपाबेड़ा स्थित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र एवं शासकीय उद्यान...

Also Read




कोण्डागांव,

असल बात News

 21 अगस्त 2026


कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को कोपाबेड़ा स्थित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र एवं शासकीय उद्यान रोपणी का निरीक्षण कर संचालित गतिविधियों और विकास कार्यों का जायजा लिया।


कलेक्टर ने मत्स्य बीज प्रक्षेत्र कोपाबेड़ा में हैचरी का निरीक्षण करते हुए इंड्यूस्ड ब्रीडिंग, अंडों से मत्स्य बीज उत्पादन, स्पॉन उत्पादन, नर्सरी प्रबंधन एवं मत्स्य बीज संवर्धन की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से मेजर कार्प एवं देशी मांगुर के मत्स्य बीज उत्पादन, वर्तमान में उपलब्ध मत्स्य बीज, आगामी उत्पादन लक्ष्य तथा मत्स्य बीज वितरण की कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।


कलेक्टर ने अधिकारियों को वैज्ञानिक पद्धति एवं निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप गुणवत्तायुक्त मत्स्य बीज उत्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जिले के मत्स्य कृषकों को समय पर स्वस्थ एवं उच्च गुणवत्ता का मत्स्य बीज उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने हैचरी परिसर की स्वच्छता, जल की गुणवत्ता, ब्रूड मछलियों के उचित रखरखाव तथा उत्पादन क्षमता में वृद्धि के लिए आवश्यक प्रबंधन कार्यों को प्राथमिकता से करने कहा।


इसके बाद कलेक्टर ने मत्स्य पालन तालाबों का निरीक्षण कर जल गुणवत्ता, मत्स्य वृद्धि, आहार प्रबंधन एवं उत्पादन व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित मत्स्य पालकों से भी संवाद किया और कहा कि वैज्ञानिक एवं आधुनिक पद्धतियों को अपनाकर मत्स्य कृषक अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। साथ ही जिले में मत्स्य उत्पादन की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने और अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए।


कलेक्टर ने शासकीय उद्यान रोपणी कोपाबेड़ा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आम एवं ड्रैगन फ्रूट की उन्नत किस्मों की आधुनिक खेती के फ्रंटलाइन डेमोन्स्ट्रेशन स्थापित करने तथा सब्जी वर्गीय फसलों के उच्च गुणवत्ता वाले पौधे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोपणी में विकसित किए जा रहे पॉलीहाउस एवं अन्य आवश्यक संरचनाओं के निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर सहायक संचालक मत्स्य पालन श्री प्रवेज कुमार, प्रभारी सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती करूणा कश्यप, रोपणी प्रभारी श्री लोकेश्वर ध्रुव, सहायक मत्स्य अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी पोटाई, मत्स्य जमादार श्री महेश बघेल सहित मत्स्य विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।