कोण्डागांव, असल बात News 21 अगस्त 2026 एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य ...
कोण्डागांव,
असल बात News
21 अगस्त 2026
एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला कार्यालय परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी एवं उपाध्यक्ष श्री हीरासिंह नेताम सहित जिला पंचायत सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
पौधारोपण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल राठौर, श्रीमती यशोदा कश्यप, श्रीमती रामदई नाग, श्रीमती चरणतीन नेताम, श्री कपिल कांत नाग, श्री जयलाल नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और उप संचालक पंचायत श्री बलराम मोरे, उद्यानिकी विभाग सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)

"
"
" alt="" />
" alt="" />


