Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


साक्षरता अभियान को मिलेगा नया आयाम स्वतंत्रता दिवस पर कोण्डागांव में होगा 'उल्लास महा चौपाल'

कोंडागांव,  असल बात News 10 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के ब...

Also Read



कोंडागांव, 

असल बात News

10 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम '3 'अंगूठे से कलम की ओर' रखी गई है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिले के सभी स्कूलों को 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए है। अभियान में फेसबुक, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया, डिजिटल डिस्प्ले और प्रोजेक्टर जैसे माध्यमों का उपयोग किया जाएगा।

निरक्षर को साक्षर बनाने करेंगे प्रेरित अभियान के तहत स्कूलों को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। विद्यार्थी अपने परिवार या आसपास के कम से कम एक निरक्षर व्यक्ति को साक्षर बनने के लिए प्रेरित करेंगे। छात्र, शिक्षक और नागरिक डिजिटल संकल्प लेकर एक निरक्षर व्यक्ति को साक्षर बनाने का संकल्प लेंगे और उसका लघु वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करेंगे। पढ़ना-लिखना नहीं जानने वाले लोगों का पंजीयन उल्लास ऐप के माध्यम से कराया जाएगा। अभियान का संदेश है-"अंगूठे का निशान हटाएं, हर हाथ में कलम थमाएं।"

15 अगस्त को ध्वजारोहण के पश्चात उल्लास शपथ, महा-चौपाल, कहानियों का कारवां, मातृत्व साक्षरता, अंगूठा मुक्त पंचायत, डिजिटल साक्षरता एवं सेल्फी प्वाइंट, अंगूठे से कलम तक सम्मान समारोह, साक्षरता रंगोली, नुक्कड़ नाटक, उल्लास की घंटी तथा शिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरण सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।