Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मतदाता साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न युवाओं को मतदाता पंजीयन, निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदान के प्रति जागरूक करने पर दिया गया जोर

कोण्डागांव,  असल बात News 10 अगस्त 2026 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधि...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

10 अगस्त 2026

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में उच्च एवं तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों में गठित मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) के नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक एवं सक्षम मतदाता के रूप में तैयार करना तथा मतदाता साक्षरता को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देना है।


प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्य एवं उसकी भूमिका के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने संस्थानों में मतदाता जागरूकता से संबंधित व्यापक गतिविधियां संचालित करने तथा पात्र युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर श्री शशिभूषण कन्नौजे ने मतदाता साक्षरता एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ईसीआईनेट मोबाइल ऐप के उपयोग, चार अर्हता तिथियों के माध्यम से युवाओं के मतदाता पंजीयन के अवसर, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मतदाता पंजीयन प्रक्रिया, विभिन्न प्रपत्रों के उपयोग, विशेष गहन पुनरीक्षण एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, मतदाता सूची के निर्माण एवं अद्यतन, भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका एवं जिम्मेदारियों तथा ईवीएम-वीवीपैट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया के संबंध में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी।


प्रशिक्षण में बताया गया कि नए मतदाताओं के लिए 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर चार अर्हता तिथियां निर्धारित हैं। इन अर्हता तिथियों के आधार पर युवाओं को 18 वर्ष पूर्ण होने पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का अवसर मिलता है।


इस दौरान नैतिक एवं सूचित मतदान को लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक बताते हुए युवाओं को पैसे, प्रलोभन, दबाव, जाति अथवा धर्म के आधार पर मतदान न करने तथा मुद्दों, विकास, योग्यता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली गलत सूचनाओं एवं फर्जी खबरों की पहचान और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। निर्वाचन संबंधी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने तथा भ्रामक एवं अपुष्ट सामग्री को आगे साझा नहीं करने के लिए भी जागरूक किया गया।


प्रशिक्षण के दौरान ईएलसी नोडल अधिकारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए अपने-अपने महाविद्यालयों एवं संस्थानों में बैठक, मॉक पोल, क्विज, वाद-विवाद, पोस्टर निर्माण, नुक्कड़ नाटक, ईवीएम प्रदर्शन तथा मतदाता पंजीयन संबंधी जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया से सक्रिय रूप से जोड़ने के लिए कहा गया। इस प्रकार यह भी बताया गया कि ईएलसी के माध्यम से युवाओं में मतदाता जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। इस अवसर पर श्री वेणुगोपाल राव सहित महाविद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।