कोंडागांव, असल बात News 10 अगस्त 2026 विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कन्या छात्रावास अनंतपुर में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्य...
कोंडागांव,
असल बात News
10 अगस्त 2026
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कन्या छात्रावास अनंतपुर में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में अधिकार मित्र सुप्रिया शील के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंतर्गत विभिन्न योजनाओं एवं आज 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस मनाए जाने हेतु संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित दिवस और अनुसूचित जनजाति के लोगों के अधिकारों से संबंधित जानकारी देते हुए उनके कर्तव्यों की जानकारी प्रदान की गई ।
साथ ही सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल तस्करी, चाइल्ड हेल्प लाइन नं. 1098, सायबर हेल्प लाइन नं. 1930 तथा स्वच्छता के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गई, छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने व सड़क पर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर में अधिकार मित्र सुप्रिया शील छात्रावास अधीक्षिका रीता कावडे उपस्थित रहे।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


