कोंडागांव, असल बात News 14 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को ...
कोंडागांव,
असल बात News
14 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जिले में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी के नेतृत्व में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी एवं नगरवासी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा शहर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत विकास नगर स्टेडियम से हुई। यहां से विधायक सुश्री लता उसेंडी सहित जनप्रतिनिधिगण, विद्यार्थी एवं अन्य सहभागी तिरंगा लेकर एनसीसी ग्राउंड पहुंचे। इसके बाद एनसीसी ग्राउंड से बाइक रैली के रूप में तिरंगा यात्रा आगे बढ़ी। रैली मर्दापाल चौक से होते हुए रायपुर नाका पहुंची और वहां से वापस विकास नगर स्टेडियम लौटकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में लोगों ने उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना प्रदर्शित की।
इस अवसर पर विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। आज हम उन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हैं, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को आजादी दिलाई। उनके संघर्ष और बलिदान के कारण ही हम आज स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए सदैव एकजुट रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा, पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, श्री मनोज जैन, श्री दीपेश अरोरा, श्री जितेन्द्र सुराना सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। साथ ही सुश्री सोनामणि पोयाम, श्रीमती सुषमा खोब्रागड़े, श्री संतोष पात्रे, श्री आकाश मेहता, श्री चंदन साहू, श्री अनिल अग्रवाल, श्री गोपाल दीक्षित, श्री जितेंद्र सुराना, श्रीमती अनीता नेताम, श्री कुलवंत सिंह चहल, श्री राहुल योगराज टिकरिया, श्री विकास दुआ, श्री नागेश देवांगन, श्री बंटी नाग, श्री दयाराम पटेल, श्री जैनेंद्र सिंह ठाकुर, श्री मनीष देवांगन, श्री अविनाश सोरी, श्रीमती होलिका नेताम सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा, एसडीएम श्री अजय उरांव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी तिरंगा यात्रा में सहभागी बने।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


