Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्वतंत्रता दिवस समारोह में कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग करेंगे ध्वजारोहण

कोण्डागांव, असल बात News 14 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में ...

Also Read




कोण्डागांव,

असल बात News

14 अगस्त 2026


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा और परेड की सलामी ली जाएगी। साथ ही जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। 


कलेक्टर एवं एसपी ने आयोजन की अंतिम रिहर्सल का किया निरीक्षण


स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन का अंतिम रिहर्सल गुरुवार को विकास नगर स्टेडियम में किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा ने तैयारियों का जायजा लिया तथा तथा सुव्यवस्थित एवं गरीमामयी आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के अंतिम रिहर्सल में मुख्य अतिथि की भूमिका में जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई रहे। 

इस दौरान परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री मुकेश जोशी और सेकेंड इन कमांड निरीक्षक श्री रितेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल, एनसीसी, स्काउट गाइड सहित विभिन्न टुकड़ियों ने मार्चपास्ट का अंतिम अभ्यास किया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के द्वारा व्यायाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास भी किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा, एसडीएम श्री अजय उरांव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।