Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


रामलला दर्शन योजना के तहत जिले के 51 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना

कोण्डागांव,  असल बात News 14 अगस्त 2026 रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम ...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

14 अगस्त 2026

रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को कोण्डागांव नगर के अंबेडकर चौक से रात्रि 9 बजे नगरपालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी एवं श्री मनोज जैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को सुखद, मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर उपसंचालक पंचायत श्री बलराम मोरे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


उल्लेखनीय है कि रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को अयोध्या धाम की यात्रा कर भगवान श्रीराम मंदिर के दर्शन करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा का लाभ मिल रहा है।