Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में विधिक साक्षरता शिविर और साइबर जागरूकता का हुआ आयोजन

कोंडागांव,  असल बात News 14 अगस्त 2026 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्...

Also Read



कोंडागांव, 

असल बात News

14 अगस्त 2026


शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय  के निर्देशन में विधिक साक्षरता शिविर और साइबर जागरूकता आयोजित किया गया । अधिकार मित्र- तरुणा ध्रुव के द्वारा   मुफ्त विधिक सहायता (15100): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (DALSA) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  के माध्यम से गरीब, वंचित, महिलाओं और बच्चों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 15100   सेवाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है।  

बच्चों व  के अधिकार: पॉक्सो (POCSO) एक्ट, , मानव तस्करी रोकने और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई साथ ही 

नेशनल लोक अदालत में जमीनी विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, ऋण आदि का राजीनामा योग्य प्रकरणों का निपटारा, ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता, FIR प्रथम सुचना रिपोर्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम,के संबंध में जानकारी दी। शिविर में वर्तमान डिजिटल युग में तकनीक का उपयोग बढ़ने के साथ-साथ साइबर अपराध के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। आम नागरिकों को किसी भी अनजान कॉल, लॉटरी या फाइनेंस कंपनी के प्रचार प्रसार के झांसे या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा किसी से भी अपना बैंक विवरण या OTP साझा न करने की सलाह दी गई।शिविर में साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करने तथा मुफ्त विधिक सलाह एवं सहायता के लिए 15100 हेल्पलाइन या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करने की जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रम में अधिकार मित्र तरुणा ध्रुव व पुर्णिमा भंडारी प्राचार्य महोदया व समस्त स्कूल स्टाफ व छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।