Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बस्तर तिरंगा यात्रा के कड़ेनार पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया आत्मीय स्वागत

कोंडागांव,  असल बात News 14 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, शांति और विकास का संदेश लेकर नारायणपुर से बीजापुर के कर्रेगु...

Also Read





कोंडागांव, 

असल बात News

14 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, शांति और विकास का संदेश लेकर नारायणपुर से बीजापुर के कर्रेगुट्टा के लिए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के साथ निकली ‘बस्तर तिरंगा यात्रा 2026’ की रैली आज नारायणपुर से शुरू होकर कोंडागांव जिले के ग्राम कड़ेनार पहुंचने पर ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने देश भक्ति की भावना के साथ तिरंगा झंडा लहराते हुए रैली का उत्साहवर्धन किया। रैली में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने रैली में शामिल, जनप्रतिनिधियों, जवानों और नागरिकों ने भारत माता की जयकारे लगाते हुए आगे गंतव्य की ओर रवाना हुए। 

  इस दौरान उप मुख्यमंत्री का बिहान की महिलाओं ने भी हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि शासन महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं को गांव की आर्गेनिक खेती को आगे बढ़ाने और इसे एक ब्रांड के रूप में स्थापित करते हुए आय में वृद्धि के लिए प्रेरित किया। 

    इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, एसपी श्री पंकज चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।