Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन श्री तोमन साहू ने जिला कार्यालय में ली बैठक भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा कर सदस्यता बढ़ाने पर दिया जोर

कोण्डागांव,  असल बात News 14 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन श्री तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभ...

Also Read





कोण्डागांव, 

असल बात News

14 अगस्त 2026


छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन श्री तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 


बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन श्री तोमन साहू ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी का मुख्य उद्देश्य मानवीय सेवा करना है। उन्होंने वार्षिक कार्ययोजना के अनुरूप जिले में रेडक्रॉस की गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा सेवा कार्यों में आमजन की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने देहदान एवं अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाने तथा इसके लिए समिति गठित करने की बात कही।


उन्होंने जूनियर रेडक्रॉस एवं यूथ रेडक्रॉस को विद्यालयों एवं महाविद्यालयों का आधारस्तंभ बताते हुए युवाओं की सदस्यता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई जैसे तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों को भी रेडक्रॉस से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने की बात कही।


प्रदेश संगठन समिति के अध्यक्ष श्री एच. आर. साहू ने जिले में सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने तथा अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सभी विद्यालयों में जूनियर रेडक्रॉस इकाइयों को सक्रिय करते हुए रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए।


जिला चेयरमैन श्री मनोज जैन ने जिले में रेडक्रॉस सोसायटी की सहभागिता बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने पर जोर दिया। वहीं कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिले में संचालित रेडक्रॉस सोसायटी की विभिन्न गतिविधियों की पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।


कार्यक्रम के दौरान सर्वाधिक स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अंगदान की घोषणा करने वाले श्री शिवचरण साहू को रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सम्मानित किया गया। 


छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन श्री साहू ने कोंडागांव पहुंचने के बाद सबसे पहले वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर श्री ओम प्रकाश टावरी, श्री जितेन्द्र सुराना राजीव बख्शी।, श्री प्रेम सिंह नाग, श्री अनुराग उपाध्याय शिवचरण साहू सहित अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, सीएमएचओ डॉ. आर. के. चतुर्वेदी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. पी. एल. मंडावी तथा जिला शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।