Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने शाशन की महती योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कोण्डागांव,  असल बात News 25 अगस्त 2026  कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की ग...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

25 अगस्त 2026

 कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विकास कार्यों की प्रगति तथा विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


कलेक्टर ने बस्तर मुन्ने पोर्टल में लंबित एंट्री पूर्ण करने, एग्री स्टैक पंजीयन में तेजी लाने तथा पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं विवाह प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को आई-गॉट कर्मयोगी पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक माह कम से कम एक विषय पर प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से पूर्ण करने तथा अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही ई-ऑफिस से संबंधित कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए।


बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत लखपति दीदी पहल एवं अन्य आजीविका गतिविधियों से लाभान्वित स्वसहायता समूह की महिलाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान अस्पताल भवनों एवं आइसोलेशन वार्ड के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा सोनोग्राफी सुविधा सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।


सड़क सुरक्षा के संबंध में कलेक्टर ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए। शासकीय कार्यालय आने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए भी हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग सुनिश्चित करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, सम्मान निधि योजना सहित निर्माण कार्यों में अटल डिजिटल सेवा केन्द्र, महतारी सदन, महाविद्यालय एवं छात्रावास भवन सहित अन्य निर्माणाधीन भवनों की प्रगति की भी समीक्षा की।


बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।