Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली

कोण्डागांव, असल बात News  11 अगस्त 2026 कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की विभिन्न...

Also Read




कोण्डागांव,

असल बात News

 11 अगस्त 2026

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं, निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।  कलेक्टर ने आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामयी आयोजन की  तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और सभी व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। साथ ही 13 अगस्त को समारोह के अंतिम रिहर्सल और तिरंगा यात्रा के आयोजन में भी सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया। 


कलेक्टर ने आश्रम छात्रावासों में सभी आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा करते हुए मलेरिया के रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही, नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत के नोडल अधिकारियों को भी अपने अपने गांव के निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ छात्रावासों की व्यवस्था का भी जायजा लेने हेतु निर्देशित किया गया। 

उन्होंने जिले में मलेरिया के प्रकरण और रोकथाम के लिए की जा रही कार्यवाही की भी विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अस्पतालों में मछरदानी की पर्याप्त उपलब्धता और दूरस्थ क्षेत्रों में सतत निगरानी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। 


स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत मिले प्रकरणों के इलाज के बारे भी जानकारी ली और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उन्होंने वीबीजीरामजी के स्वीकृत कार्यों को में प्रगति लाने के निर्देश सभी जनपद पंचायत के सीईओ को दिए। उन्होंने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन एवं सेवा सेतु पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


बैठक में एग्री स्टैक पोर्टल में किसानों का पंजीयन, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना,  प्रधानमंत्री आवास योजना सहित शासन की अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। साथ ही लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य निर्माण एजेंसी के निर्माणाधीन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, सभी एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।