कोण्डागांव, असल बात News 11 अगस्त 2026 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन...
कोण्डागांव,
असल बात News
11 अगस्त 2026
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम मोहपाल निवासी सियाबती नेताम ने राशन कार्ड से राशन न मिलने पर आवेदन किया, ग्राम भुरकाभाटा निवासी ग्रामीणों ने मक्का विक्रय के राशि प्राप्ति हेतु आवेदन किया, ग्राम आंवराभाटा निवासी पुनीत राम नेताम ने आवरांभाटा से छोटे तरईबेड़ा मार्ग में पुल निर्माण की मांग की, ग्राम मालाकोट निवासी परसू राम बघेल ने माध्यमिक शाला एवं हायर सेकण्ड्री के लिए शिक्षक की मांग की। इसी तरह विभिन्न जनसमस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
.jpeg)


"
"
" alt="" />
" alt="" />


