कोंडागांव, असल बात News 11 अगस्त 2026 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क स...
कोंडागांव,
असल बात News
11 अगस्त 2026
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही व्यवस्था और उपाय पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने ओवर स्पीड और ओवर टेकिंग करने वाले वाहनों पर सख्ती बरतने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही घुमन्तु पशुओं को सड़क से हटाने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नियमित निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को दुर्घटना जन्य स्थलों के सुधार कार्य की समीक्षा की। इसके साथ ही नेशनल हाईवे और मुख्य मार्गो में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु कैट आई, रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग और आवश्यक यातायात संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को ‘राहवीर योजना’ के तहत मदद के लिए प्रोत्साहित एवं लाभान्वित करने पर बल दिया।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी श्री रामकुमार ध्रुव सहित यातायात, पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


