कोंडागांव, असल बात News 17 अगस्त 202 6 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोंडागांव जिले के सुदूर एवं अंतिम छोर पर स्थित नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र...
कोंडागांव,
असल बात News
17 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोंडागांव जिले के सुदूर एवं अंतिम छोर पर स्थित नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के तुमड़ीवाल, बेड़मा, बेचा, कुधुर, गुमियापाल, मांझानार और कीलम गांवों में राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान और गरिमा के साथ फहराया गया। कभी नक्सल प्रभाव और भय के लिए पहचाने जाने वाले इन गांवों में अब बिना किसी डर के आज तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रेम का उत्साह दिखाई दे रहा है।
नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र, जो कोंडागांव जिले के अंतिम छोर में स्थित है और विधायक एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप के विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है, में नक्सल प्रभाव कम होने के बाद आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। क्षेत्र में भय के वातावरण से मुक्ति के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीणों में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
स्वतंत्रता दिवस पर इन गांवों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त किया। गांवों में तिरंगे के साथ बच्चों, युवाओं और ग्रामीणों की सहभागिता ने बदलते बस्तर की तस्वीर को और मजबूत किया।
कभी यह क्षेत्र लंबे समय तक माओवादी प्रभाव से जूझता रहा, लेकिन अब केंद्र और राज्य शासन के संकल्प एवं निरंतर प्रयासों से इन गांवों में शांति और विकास की नई राह प्रशस्त हो रही है। जहां कभी भय का माहौल हुआ करता था, वहां आज हर हाथ में तिरंगा और हर दिल में देशप्रेम की भावना नजर आ रही है। यह बदलाव न केवल इन गांवों में लौटते विश्वास का प्रतीक है, बल्कि ‘बदलते बस्तर’ और विकास की नई तस्वीर को भी प्रस्तुत कर रहा है।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


