Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


चेन्नई के मीडिया अध्ययन दल ने कोंडागांव जिले का किया भ्रमण बेलमेटल कलाकृतियों से हुए अभिभूत, पुनर्वास नीति की सराहना की

  कोंडागांव,  असल बात News 17 अगस्त 2026  प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी), चेन्नई, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 17 से 22 अ...

Also Read

 




कोंडागांव, 
असल बात News
17 अगस्त 2026
 प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी), चेन्नई, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 17 से 22 अगस्त 2026 तक मीडिया परिचय यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में पीआईबी चेन्नई के डायरेक्टर श्री अरुण कुमार पी के नेतृत्व में मीडिया प्रतिनिधियों के अध्ययन दल ने रविवार को कोंडागांव जिले का भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री एवं शबरी एम्पोरियम का अवलोकन किया।

मीडिया प्रतिनिधियों ने कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा से मुलाकात कर जिले में हो रहे विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों से तमिल भाषा के शब्दों का प्रयोग कर संवाद करते हुए बस्तर में माओवाद के प्रभाव में मुक्त होने के बाद आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने प्रतिनिधियों को बस्तर की समृद्ध संस्कृति, पर्यटन स्थलों एवं प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन करने के लिए आमंत्रित किया।

पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा ने शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित माओवादियों एवं प्रभावित परिवारों के बेहतर पुनर्वास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पात्र हितग्राहियों को आवास सहित 29 से अधिक शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ा जा रहा है। मीडिया दल ने शासन की पुनर्वास नीति से सराहना की।

मीडिया दल ने शबरी एम्पोरियम में बस्तर की प्रसिद्ध बेलमेटल कलाकृतियों एवं अन्य हस्तशिल्प उत्पादों का अवलोकन किया और उनकी कलात्मकता एवं विशिष्टता से अभिभूत हुए। इसके बाद दल ने कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री का भ्रमण कर वस्त्र निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी ली। प्रतिनिधियों ने फैक्ट्री में कार्यरत महिलाओं से संवाद कर उन्हें मिल रहे रोजगार एवं रोजगार से उनके जीवन में आए बदलावों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा, एसडीएम श्री अजय उरांव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।