Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जिले में उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सांसद श्री भोजराज नाग ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

कोण्डागांव,  असल बात News 15 अगस्त 2026 जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्याल...

Also Read






कोण्डागांव, 

असल बात News

15 अगस्त 2026

जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित विकास नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके पश्चात उन्होंने कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा के साथ परेड का निरीक्षण किया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद श्री भोजराज नाग ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। उन्होंने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया। सांसद श्री नाग ने सभी परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। समारोह के दौरान शांति, उल्लास और स्वतंत्रता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। साथ ही मुख्य अतिथि ने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात की और शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया।

परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री मुकेश जोशी एवं परेड टू आईसी निरीक्षक श्री रितेश मिश्रा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के प्लाटून कमांडर प्रशिक्षु उप निरीक्षक श्री राहुल गौतम, जिला पुलिस बल के प्लाटून कमांडर उप निरीक्षक श्री धर्मेंद्र लहरे, बस्तर फाइटर पुरुष के प्लाटून कमांडर प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुश्री रश्मि मिंज, बस्तर फाइटर महिला के प्लाटून कमांडर प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुश्री सुनयना मिंज, नगर सेना के प्रशिक्षु उप निरीक्षक श्री संदीप सिंह, एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट-गाइड के टुकड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और देशसेवा की भावना के साथ आकर्षक मार्चपास्ट किया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि सांसद श्री भोजराज नाग द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


समारोह में पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, श्री दीपेश अरोरा, श्री मनोज जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हिरासिंह मरकाम, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, श्री जितेन्द्र सुराना, श्री नागेश देवांगन, श्री अनिल अग्रवाल, श्री कुलवंत सिंह चहल, पार्षदगण एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम श्री अजय उरांव सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां


स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने बस्तर की समृद्ध लोक कला एवं संस्कृति के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों की लोक परंपराओं और नृत्यों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में उपस्थित दर्शकों में देशभक्ति और उत्साह का संचार किया।