Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जिला न्यायालय कोण्डागांव में ध्वजारोहण के साथ भारत के 80 वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

कोंडागांव,  असल बात News 15 अगस्त 2026  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव एवं परिवार न्यायालय कोण्डागांव में राष्ट्र...

Also Read




कोंडागांव, 

असल बात News

15 अगस्त 2026


 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव एवं परिवार न्यायालय कोण्डागांव में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर जिला न्यायालय कोण्डागांव में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री खिलावन राम रिगरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विक्रम प्रताप चंद्रा द्वारा परिवार न्यायालय कोण्डागांव में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल द्वारा किशोर न्याय बोर्ड में ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण, न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं अधिवक्ताओं द्वारा राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का वातावरण बना रहा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली बच्चों एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी गईं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया।

अपने संबोधन में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री खिलावन राम रिगरी ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की जिम्मेदारी भी देती है। उन्होंने सभी से संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों एवं न्याय की भावना को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारीगण, न्यायालयीन कर्मचारी, अधिवक्तागण एवं अन्य उपस्थितजनों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं साझा कीं। समारोह का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी स्कूली बच्चों को सम्मानित चिन्ह के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रशस्ति प्रमाण पत्र जिला न्यायाधीश महोदय के द्वारा प्रदाय किया गया।

कार्यक्रम में समस्त न्यायाधीशगण अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री दीपक ठाकुर व समस्त अधिवक्तागण व समस्त न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित थे।