Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्वतंत्रता सद्भावना दौड़ में दिखा देशभक्ति का जज्बा देशप्रेम की भावना से बड़ी संख्या में धावकों ने लगाई दौड़

कोण्डागांव, असल बात News 14 अगस्त 2026  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कोण्डागांव द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विकास नगर स्टेडि...

Also Read



कोण्डागांव,

असल बात News

14 अगस्त 2026

 खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कोण्डागांव द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विकास नगर स्टेडियम में स्वतंत्रता सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


स्वतंत्रता दौड़ विकास नगर स्टेडियम मैदान से प्रारंभ होकर जिला न्यायालय परिसर, नेशनल हाईवे, जयस्तंभ चौक एवं बाजारपारा होते हुए पुनः विकास नगर स्टेडियम में पहुंचकर संपन्न हुई। दौड़ में युवाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं, प्रशिक्षणार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।


मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल ने कहा कि स्वतंत्रता दौड़ देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर बलिदानियों के त्याग को स्मरण करते हुए हमें राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही उनमें अनुशासन, एकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी बढ़ावा देती हैं।


विभिन्न वर्गों के विजेता हुए पुरस्कृत


स्वतंत्रता दौड़ के पुरुष वर्ग में दासीराम मंडावी ने प्रथम, प्रदीप मरकाम ने द्वितीय और दुर्गेश मरकाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में पार्वती नेताम प्रथम, राधिका मरकाम द्वितीय और अमृत कोर्राम तृतीय स्थान पर रहीं।


बालक वर्ग में दिलीप मंडावी ने प्रथम, मुकेश नेताम ने द्वितीय और श्यामलाल कोर्राम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में साक्षी नेताम प्रथम, जुगोन्ती नेताम द्वितीय और शिवांती नेताम तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं सीनियर सिटीजन वर्ग में सन्तु साहू ने प्रथम तथा जे.पी. शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर श्री कुलवंत सिंह चहल, श्री मनोज जैन, श्री आर के जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम श्री अजय उरांव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा सहित खेल एवं वरिष्ठ खेल अधिकारी सुश्री सुधा कुमार, युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षणार्थी युवक-युवतियां तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।