Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कोंडागांव जिले के समस्त अमृत सरोवरों पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होंगे भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम

कोंडागांव,  असल बात News 14 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026) के शुभ अवसर पर कोंडागांव जिले के सभी निर्मित एवं जीर्णोद्धारित अमृत स...

Also Read



कोंडागांव, 

असल बात News

14 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026) के शुभ अवसर पर कोंडागांव जिले के सभी निर्मित एवं जीर्णोद्धारित अमृत सरोवरों पर राष्ट्रीय पर्व "स्वतंत्रता दिवस" अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जन-भागीदारी (सामुदायिक सहभागिता) को मजबूत करना और अमृत सरोवरों को केवल जल संरचना न मानकर उन्हें एक जीवंत सामुदायिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।  इस आयोजन में प्रत्येक अमृत सरोवर स्थल पर ध्वजारोहण स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीद परिवार के सदस्यों, पद्म पुरस्कार विजेताओं अथवा ग्राम पंचायत के वरिष्ठतम नागरिक द्वारा संपन्न कराया जाएगा। इन आदरणीय हस्तियों को कार्यक्रम में विशेष मंच और सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल हस्तियों, स्व-सहायता समूहों (SHGs), यूजर ग्रुप्स, स्कूली एवं कॉलेज विद्यार्थियों, युवा क्लबों, पर्यावरण प्रेमियों तथा आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विभिन्न गतिविधि आयोजित की जाएगी। इसके अंतर्गत ध्वजारोहण एवं तिरंगा यात्रा: राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ देशभक्ति तिरंगा यात्रा एवं शपथ ग्रहण, वृक्षारोपण एवं श्रमदान: अमृत सरोवर परिसर में वृहद पौधरोपण अभियान, स्वच्छता अभियान तथा सामुदायिक श्रमदान, जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता: जल संचय, भू-जल संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण हेतु जनसंपर्क एवं शपथ कार्यक्रम, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक स्पर्धाएं: देशभक्ति गीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताएं, सफलता की गाथा (Success Stories): अमृत सरोवरों से निर्मित आजीविका (मत्स्य पालन, सिंचाई आदि) की कहानियों का प्रदर्शन एवं संकलन, जिला प्रशासन कोंडागांव जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे 15 अगस्त को अपने निकटतम अमृत सरोवर स्थल पर पहुंचकर इस राष्ट्रीय उत्सव में सहभागी बनें तथा जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें।