Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जिले में सुरक्षा जवानों की भर्ती एवं पंजीयन शिविर 17 से 22 अगस्त तक

कोंडागांव,  असल बात News 14 अगस्त 2026 जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, कोंडागांव के माध्यम से जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने क...

Also Read



कोंडागांव, 

असल बात News

14 अगस्त 2026


जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, कोंडागांव के माध्यम से जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी के पदों के लिए पंजीयन एवं भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे।


मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह निदेशक जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज से प्राप्त जानकारी अनुसार एसआईएस लिमिटेड कंपनी द्वारा चयनित युवाओं को देशभर में स्थित अपने प्रशिक्षण केंद्रों में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को फायर सेफ्टी, आपातकालीन प्रबंधन एवं सिविल डिफेंस सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत चयनित युवाओं को एसआईएस लिमिटेड में सीधे नियुक्ति प्रदान कर 65 वर्ष की आयु तक स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी।


जिले में भर्ती एवं पंजीयन शिविर के लिए निर्धारित तिथियों एवं स्थानों के अनुसार 17 अगस्त को जनपद पंचायत कोंडागांव, 18 अगस्त को जनपद पंचायत माकड़ी, 19 अगस्त को जनपद पंचायत बड़े राजपुर, 20 अगस्त को जनपद पंचायत केशकाल, 21 अगस्त को जनपद पंचायत फरसगांव तथा 22 अगस्त को जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज कोंडागांव में शिविर आयोजित होगा। सभी शिविरों का समय प्रातः 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक युवा निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर पंजीयन एवं भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।


जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार के अवसर का लाभ उठाने के लिए निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होने की अपील की है।